• Breaking News

    काशी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, 'समरसता संकल्प सभा' में देंगे सामाजिक एकता का संदेश

    वाराणसी :-
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बुधवार को वाराणसी पहुंचे। काशी आगमन पर दोनों नेताओं का सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया तथा संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

    सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।

    वाराणसी दौरे का मुख्य उद्देश्य 'समरसता संकल्प सभा' में सहभागिता है, जहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभा के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
    सभा को संबोधित करते हुए दोनों नेता केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही सामाजिक सौहार्द, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता पर जोर देंगे।

    भाजपा संगठन का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी नई दिशा देंगे। काशी में आयोजित यह कार्यक्रम राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad