पेपर लीक पर सख्त एक्शन: फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को जल्द मिलेगा कठोर दंड – प्रधानमंत्री
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य और उनके हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने बताया कि पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिल सके। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि देश के युवाओं का विश्वास बना रहे और उन्हें उनके परिश्रम का उचित सम्मान मिल सके।

No comments