• Breaking News

    Chandauli News: रील बनाने से रोकने पर किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, तीन दिन बाद चंदौली की नहर में मिला शव

    चंदौली :-
    अलीनगर थाना क्षेत्र की बड़ी नहर से बुधवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड निवासी खुशबू (16) के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, खुशबू कुछ दिन पहले मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित कौवासाथ गांव में अपने ननिहाल गई थी। बताया गया कि सोमवार दोपहर वह जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव के पास नहर में कूद गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मिर्जापुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
    करीब तीन दिन बाद बुधवार को किशोरी का शव चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित आलू मिल के पास नहर में उतराता मिला। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील बनाती थी। परिवार के लोग उसकी इस गतिविधि का विरोध करते थे और उसे कई बार समझा चुके थे। सोमवार को भी रील बनाने को लेकर मां और अन्य परिजनों ने उसे मना किया था, जिसके बाद परिवार में विवाद हो गया।

    पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी ने नहर में छलांग लगा दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad