• Breaking News

    सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, लेकिन CJP का आंदोलन रहेगा जारी; अभिजीत दीपके ने किया बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली :-
    सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को जारी रखने की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन संगठन का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है।
    अभिजीत दीपके ने कहा कि सीजेपी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दे अब भी जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस और स्पष्ट निर्णय नहीं लेती, तब तक धरना-प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
    उन्होंने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य केवल किसी एक व्यक्ति का समर्थन करना नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों से जुड़े अहम मुद्दों को सरकार के सामने मजबूती से रखना है। इसी वजह से संगठन अपने अभियान को पहले की तरह जारी रखेगा।

    उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार की ओर से मिले आश्वासनों के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि, सीजेपी का कहना है कि उनकी मांगों के पूरी तरह लागू होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad