• Breaking News

    अनशन खत्म होने के बाद पीएम मोदी का सोनम वांगचुक के नाम संदेश, बोले- जल्द स्वस्थ होकर पहले जैसा वजन फिर हासिल करें

    नई दिल्ली :-
    सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रधानमंत्री ने वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपना पुराना वजन फिर से हासिल करें और सामान्य जीवन में लौटें।
    प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र में संवाद और आपसी विश्वास सबसे मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष बातचीत के जरिए आगे बढ़ेंगे और देशहित में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के उत्तम स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दीं।

    बता दें कि सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त किया। अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने कहा कि सरकार के साथ हुई सहमति और आगे की रणनीति से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी वह जल्द ही एक वीडियो संदेश के माध्यम से सार्वजनिक करेंगे।

    सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने और प्रधानमंत्री के इस संदेश को सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अब सभी की नजर वांगचुक के आगामी वीडियो संदेश पर है, जिसमें वह आंदोलन के अगले चरण और समझौते की शर्तों को विस्तार से साझा करेंगे।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad