केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; छात्रों के नाम लिखा भावुक संदेश
नई दिल्ली :- देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए कहा कि वे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला कर रहे हैं, ताकि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि रहे और मौजूदा स्थिति का कोई गलत फायदा न उठा सके।अपने इस्तीफे के साथ जारी पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम के दौरान अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे हटने की कोशिश नहीं की। उन्होंने लिखा कि यह मामला किसी व्यक्ति या पद का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के विश्वास और भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी प्रभावी कदम उठाएगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर भी छात्रों के नाम संदेश साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर देश के कई हिस्सों में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया था। विपक्षी दल भी लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। ऐसे माहौल में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केंद्र सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।


No comments