• Breaking News

    राम मंदिर चढ़ावा मामला : सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस जारी, SIT से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    नई दिल्ली :-
    अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। शीर्ष अदालत ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल हैं, ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) से मामले की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

    सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि SIT अपनी रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट करे कि उसका गठन कब और किन परिस्थितियों में किया गया तथा अब तक जांच में क्या प्रगति हुई है।

    याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताएं हुई हैं। साथ ही मामले की स्वतंत्र और न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है।

    सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई तय की है। इसी दिन अदालत SIT की स्टेटस रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के जवाब पर आगे विचार करेगी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad