• Breaking News

    ₹116.86 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, गैंग सरगना समेत चार गिरफ्तार

    वाराणसी :-
    साइबर क्राइम सेल और चेतगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कमीशन का लालच देकर लोगों के नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना नीतीश कुमार पाण्डेय, निवासी रोहतास-सासाराम, बिहार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर फर्म खुलवाते थे और बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और बेटिंग एप से जुड़ी रकम के लेनदेन में करते थे। आरोपियों से जुड़े 41 बैंक खातों पर 143 NCRP शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों के आधार पर करीब 116.86 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
    जांच में यह भी पता चला कि आरोपी XePay APK के माध्यम से SMS Forwarding सक्रिय कर मोबाइल पर आने वाले OTP हासिल करते थे। इसके बाद ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर घुमाया जाता था, जिससे रकम के वास्तविक स्रोत का पता लगाना मुश्किल हो सके।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 19 चेकबुक, 40 डेबिट कार्ड, 48 QR स्कैनर और दो वाहन बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और ठगी की रकम के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad