मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंडलवासियों को दी शुभकामनाएं
वाराणसी :- मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी मंडल के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने बधाई संदेश में मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। यह पावन दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने मंडलवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से ही विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।मंडलायुक्त ने कहा कि वाराणसी मंडल के लिए यह वर्ष विशेष गौरव का रहा है। भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन के स्थल सारनाथ को UNESCO World Heritage List में शामिल किया जाना पूरे मंडल के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमारी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ संरक्षण और विकास के क्षेत्र में हमारी प्रभावशाली क्षमता को भी दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आइए, हम सभी देशप्रेम की सर्वसमावेशी भावना के साथ स्वतंत्र भारत को विकसित भारत बनाने की राष्ट्रीय साधना में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लें।
मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त मंडलवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




No comments