• Breaking News

    आजादी के जश्न से पहले वाराणसी में सख्ती, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, कमिश्नर ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था

    वाराणसी :-
    स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को शहर के प्रमुख संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान डॉग स्क्वाड और निरोधक दस्ते की टीमों को भी जांच में लगाया गया। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर यात्रियों, संदिग्ध वस्तुओं और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई।
    अभियान के दौरान सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, रोडवेज चौकी प्रभारी, डीसीपी काशी जोन, एसीपी चेतगंज समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने स्टेशन, बस अड्डे और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
    स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad