• Breaking News

    वाराणसी में जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

    वाराणसी :- कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए और शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में मौके पर जांच जरूरी है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही शिकायतकर्ता को कार्रवाई और समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देने पर भी जिलाधिकारी ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

    डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad