• Breaking News

    छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा इलाका

    वाराणसी :- मिर्जामुराद के गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए छात्राएं पूरे उत्साह के साथ करीब तीन किलोमीटर तक चलीं। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया।
    तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर मिर्जामुराद बाजार और राने चट्टी होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राएं लगातार ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाती रहीं। डीजे पर देशभक्ति एवं भक्ति गीतों के बीच पूरे यात्रा मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि इस तरह की यात्राएं युवाओं और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की।
    यात्रा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महाविद्यालय प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद, योगेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अमित पटेल ‘रिंकू’, राकेश पटेल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं।

    सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा, एसआई पवन यादव समेत पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad