वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से फायर, दो सुरक्षा कर्मी घायल, सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट....
वाराणसी :- बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। फायरिंग की चपेट में आने से एयरपोर्ट पर तैनात दो सुरक्षा सहायक घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत सामान्य बताई है।जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए रविवार सुबह एयरपोर्ट पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उनके ट्रैवलिंग बैग में लाइसेंसी पिस्टल रह गई थी। एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान बैग की तलाशी में हथियार बरामद हुआ।बताया जा रहा है कि यात्री ने विमान यात्रा के लिए हथियार की जानकारी पहले ही घोषित की थी। इसके बाद सुरक्षा प्रक्रिया के तहत पिस्टल और उसके कारतूस की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक हथियार से एक राउंड फायर हो गया। अचानक गोली चलने से टर्मिनल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।गोली लगने से बिहार के गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सुरक्षा सहायक सुमन कुमारी घायल हो गईं। उन्हें दोनों जांघों में गोली लगी। वहीं बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के अंबेर, रोहेड़ी रोड निवासी सुरक्षा सहायक रोहित राज के बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगी।
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी एयरपोर्ट पहुंच गए। सहायक पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, एसीपी पिंडरा-फूलपुर और थाना प्रभारी राजीव सिंह सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।हथियार से फायर कैसे हुआ, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यात्री की लाइसेंसी पिस्टल उसके ट्रैवलिंग बैग में रह गई थी। हालांकि सुरक्षा जांच के दौरान हथियार से अचानक गोली चलने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस और एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं। यह भी देखा जा रहा है कि हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किस तरह किया गया और फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई।
घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल एयरपोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल एयरपोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

No comments