• Breaking News

    वाराणसी में युवती ने लगाए गंभीर आरोप, चार साल तक शोषण और गर्भपात कराने का दावा

    वाराणसी :-
    कछवांरोड चौकी क्षेत्र के छतेरी गांव में एक युवती ने आर्केस्ट्रा संचालक के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने करीब चार वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान दो बार उसका गर्भपात कराया गया और मतांतरण के लिए दबाव बनाया गया।

    बताया गया कि भदोही के औराई क्षेत्र की रहने वाली युवती छतेरी गांव में चलने वाले आर्केस्ट्रा में डांस करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आर्केस्ट्रा संचालक के भाई से हुई। युवती के मुताबिक आरोपी ने शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे का फायदा उठाकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा।

    युवती ने आरोप लगाया कि संबंध के दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया। इसके साथ ही उस पर मतांतरण करने के लिए दबाव बनाए जाने का भी दावा किया गया है।

    पीड़िता के अनुसार, उसने कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाने में कई बार प्रार्थना पत्र दिए हैं। अब उसने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

    कछवांरोड चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि युवती की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad