• Breaking News

    ईद मिलाद-उन-नबी को अब चंद दिन, रोशनी से जगमगाएंगी मस्जिदें वाराणसी में सज गया सजावटी सामानों का बाजार

    वाराणसी :-
    ईद मिलाद-उन-नबी को अब चंद दिन रह गये हैं, सजावट का काम शुरू हो गया है रोशनी से मुस्लिम इलाकों की  मस्जिदें जगमगाएंगी। सजावटी सामानों का बाजार वाराणसी में सज गया है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। नई सड़क, दालमंडी, बड़ी बाजार, लोहता, मदनपुरा, पड़ाव और रामनगर समेत विभिन्न इलाकों में सजावट और धार्मिक सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में झंडे, बिल्ले, बैज और अन्य सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
    बारावफात को लेकर मस्जिदों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मस्जिदों को विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। पर्व के अवसर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी, जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।
    बारावफात के अवसर पर दालमंडी क्षेत्र में देर रात तक जुलूस के भ्रमण की तैयारियां भी की जा रही हैं। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
    मुश्ताक अहमद ने बताया कि खास बात यह है कि इस बार झंडे, बैज, बिल्ले और सजावट के अन्य सामानों के दामों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए सामान सामान्य कीमतों पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्व को लेकर बाजारों में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है।
    • मोहम्मद रिजवान

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad