• Breaking News

    साउथ स्टार पोसानी कृष्ण मुरली का काशी दौरा, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO

    वाराणसी :-
    दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता पोसानी कृष्ण मुरली एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। काशी आगमन के दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अभिनेता ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता का भी अवलोकन किया।
    बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पोसानी कृष्ण मुरली ने काशी की गलियों और यहां की पारंपरिक संस्कृति को करीब से महसूस किया। वह रिक्शे पर सवार होकर बेनियाबाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी के अनूठे रहन-सहन, गलियों और सांस्कृतिक विरासत का आनंद लिया।
    मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने काशी के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा, “काशी बोले तो यहां मेरा घर है, काशी बोले तो स्वर्ग है। काशी विश्वनाथ के दर्शन पाकर बहुत अच्छा लगा।” उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरी बार काशी आगमन है और भविष्य में भी वह काशी आते रहेंगे।
    अभिनेता ने कहा कि काशी और भगवान के प्रति उनके मन में विशेष आस्था है। काशी आकर उन्हें बेहद सुखद अनुभूति होती है। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला।
    पोसानी कृष्ण मुरली का काशी दौरा आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और बनारसी अंदाज से जुड़ी यादों से भरपूर रहा।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad