• Breaking News

    Big News: वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर

    नक्सली बृजेश का एनकाउंटर
    • राधिका तिवारी
    वाराणसी में यूपी एटीएस को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। रामनगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मार गिराया गया। बृजेश पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से 5 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
    एटीएस के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ होते हुए रामनगर की तरफ से मुगलसराय की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।
    पुलिस के अनुसार, रोकने की कोशिश के दौरान बृजेश वाहन से उतरकर भागने लगा और उसने एटीएस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान बृजेश को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान नक्सली की ओर से की गई फायरिंग में डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं। हालांकि दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
    बृजेश गंझू झारखंड में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का प्रमुख कमांडर बताया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वाराणसी में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एटीएस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

    मुठभेड़ के बाद पुलिस और एटीएस की टीम ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है और बृजेश के साथ मौजूद व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    वाराणसी, रामनगर एनकाउंटर मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश की बाइट

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad