वाराणसी में रेस्टोरेंट बना देह व्यापार का अड्डा, तीन पुरुष और चार महिलाएं पकड़ी गईं
कैंट स्टेशन के पास होटल में पुलिस का छापा, 3 युवक और 4 युवतियां हिरासत में; देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई...
- राधिका तिवारी
वाराणसी :- कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिगरा थाना क्षेत्र की टवेरा गली स्थित एक होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर एसीपी चेतगंज की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों और चार युवतियों को हिरासत में लिया।पुलिस के मुताबिक, कैंट रोडवेज चौकी क्षेत्र में स्थित होटल को लेकर लगातार अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि होटल में बस स्टैंड और भोजनालय की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अचानक छापेमारी की।
एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में हुई कार्रवाईपुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीपी चेतगंज शुभम जैन (आईपीएस) और सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्यकार्रवाई के दौरान पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेते हुए होटल को सीज करने की कार्रवाई की। जांच को पुख्ता बनाने के लिए घटनास्थल पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग भी कराई गई, ताकि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने कहा कि शहर में किसी भी तरह की अवैध या अनैतिक गतिविधि को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल में यह गतिविधि कब से संचालित थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

No comments