बनारस में व्यापारी बनाएंगे अपनी अलग पार्टी, नाम होगा‘व्यापारी जनता पार्टी
- बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर जोर
वाराणसी :- रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के दरेखू-शहावाबाद स्थित इंपीरियल होटल में रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को राजनीतिक स्तर पर उठाने के उद्देश्य से ‘व्यापारी जनता पार्टी’ के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एकजुट और संगठित मंच की आवश्यकता है। इस दौरान प्रस्तावित पार्टी को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी एक मंच पर संगठित होकर अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से संबंधित स्तर तक पहुंचा सकते हैं। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को सक्रिय बनाने और व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में शिव कुमार गुप्ता, डॉ. शिवम सिंह, शुभम सिंह, दशरथ केसरी, बृजेश केसरी, भगवती शर्मा, रजत सेठ, मोहन यादव, श्याम पांडेय, बाबा भारती, युवा महिला जिला अध्यक्ष राधिका तिवारी प्रमोद नारायण, कमलेश सिंह, कन्हैया प्रजापति, रवि गुप्ता, काजू यादव, संजय पटेल, शशिकांत जायसवाल, डॉ. राजन भारती, पप्पू सिंह, प्रमोद पांडेय, असरुद्दीन, गया गुप्ता और हनुमान गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
- राधिका तिवारी


No comments