• Breaking News

    वाराणसी: दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 18 भवनों पर शुरू हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


    • मोहम्मद रिजवान
    वाराणसी :- शहर के प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों में शामिल दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन की कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान फिर शुरू किया गया, जिसमें कुल 18 भवनों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
    जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में 15 नए पंजीकृत भवनों के साथ तीन पुराने मकानों को भी शामिल किया गया है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कुल लगभग 181 भवनों को हटाया जाना है और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इलाके में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
    ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल, पैरामिलिट्री जवान और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। साथ ही आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया।

    मौके पर एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    बताया जा रहा है कि बकरीद के मद्देनजर कुछ समय के लिए ध्वस्तीकरण अभियान रोका गया था, लेकिन त्योहार के बाद अब कार्रवाई दोबारा शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र के सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad