सऊदी अरब हज 2026
सऊदी अरब ने हज 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार करीब 15 लाख से अधिक जायरीनों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सऊदी सरकार ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और भीड़ नियंत्रण के लिए AI तकनीक, 5G नेटवर्क और हजारों मेडिकल स्टाफ की तैनाती की है।
हज को लेकर मुख्य बातें
- -मक्का में बिना आधिकारिक हज परमिट के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
- उमराह वीजा धारकों को तय समय सीमा के भीतर सऊदी अरब छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
- भारत सहित कई देशों के लिए हज वीजा प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है।
- भारतीय हज यात्रियों के लिए इस बार “शॉर्ट हज पैकेज” भी शुरू किया गया है, जिसमें यात्रा अवधि लगभग 20 दिन होगी।
- बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए मदीना में विशेष मोबिलिटी और डिजिटल गाइडेंस सेवाएं बढ़ाई गई हैं।
भारत का हज कोटा
भारत के लिए हज 2026 का कोटा लगभग 1.75 लाख यात्रियों का तय किया गया है। भारत और सऊदी अरब के बीच इस संबंध में समझौता भी हो चुका है।
तैयारियों पर सऊदी सरकार का दावा
सऊदी प्रशासन का कहना है कि इस बार हज प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा ताकि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।



No comments