• Breaking News

    वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए की पूजा


    वाराणसी में ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती के दुर्लभ संयोग पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। मीरघाट स्थित कंचन वट वृक्ष एवं माता सावित्री मंदिर में महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना, परिक्रमा और व्रत कथा का श्रवण किया। प्रधान पुरोहित पं. कन्हैया लाल त्रिपाठी ने बताया कि वट वृक्ष में त्रिदेवों का वास माना जाता है और माता सावित्री ने इसी वृक्ष के नीचे तप कर सत्यवान के प्राण वापस पाए थे।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad