• Breaking News

    वाराणसी में आलोक वर्मा की फिर हुई वापसी: एडिशनल कमिश्नर बनाकर भेजे गए, पहले एडीएम सिटी के रूप में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

    उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया प्रशासनिक फेरबदल में पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा की एक बार फिर वाराणसी में वापसी हुई है। पहले एडीएम सिटी के रूप में लंबे समय तक बनारस में तैनात रहे आलोक वर्मा को अब वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    22 मई 2026 को जारी तबादला सूची के अनुसार उन्हें मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सुल्तानपुर के पद से हटाकर वाराणसी मंडल में तैनात किया गया है। नई भूमिका में वे मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के अधीन कार्य करेंगे।

    वाराणसी में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान आलोक वर्मा कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण हटाओ अभियान, त्योहारों की व्यवस्थाओं और दालमंडी परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़े रहे थे। महाकुंभ की तैयारियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी।

    वर्ष 2024 में वे उस समय सुर्खियों में आए थे, जब होटल कारोबारी जफर अली खान और उनके भाई खुर्शीद के साथ विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना को लेकर प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी।

    वहीं, तबादला सूची में सृष्टि धवन को सुल्तानपुर का नया मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad