• Breaking News

    महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई महंगी, आम आदमी पर बढ़ा आर्थिक दबाव

    देशभर में लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच आम जनता को एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी (CNG) भी महंगी हो गई है। शनिवार से कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में ₹1 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह पिछले 10 दिनों में सीएनजी की तीसरी बढ़ोतरी बताई जा रही है। 

    बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा कीमतों में उछाल के चलते ईंधन कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसी वजह से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए और अब सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। 

    विशेषज्ञों का मानना है कि सीएनजी महंगी होने से टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। इससे महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

    हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कई बार बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने शनिवार को फिर पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। 

    सीएनजी, पेट्रोल और डीजल तीनों के महंगे होने से आम उपभोक्ताओं, वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad