• Breaking News

    Ghazi Miya Ki फिर लौटी बारात, मेले में उमड़ा दोनों वर्ग का जनसैलाब, कल होगा भव्य समापन


    • मोहम्मद रिजवान

    वाराणसी :- बड़ी बाजार स्थित हज़रत सैयद सालार मसूद (गाजी मियां) की दरगाह पर शनिवार को शुरू हुआ मेला इतवार अपने शबाब पर पहुंच गया। मेले में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। इस दौरान सुल्तान क्लब के मेम्बर्स लोगों की खिदमत में जुटे दिखाई दिए। लोगों का हुजूम देर रात तक अस्थाई दुकानों पर खरीदारी करने जुटा हुआ था।

    देर रात सनाउल्लाह के मकान से बारात निकली जो विभिन्न रास्तों से होकर सलारपुर बड़ी बाजार पहुंची, दरगाह में बारात आते ही लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शादी की रस्म शुरू हुई थी कि किसी बात को लेकर औरतों से बारतियों की बहस हो गई तभी पास में रखा हुआ मटका टूट गया और बात बढ़ गई। लोगों ने बीच बचाव किया, समझाया मगर बाराती नहीं माने तेज हवाएं चलने लगी, शादी टूट गई, बारात वापस लौट गयी।

    बारात में हिंदू और मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली

    इस मौके पर लगे मेले में पूर्वांचल भर से हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। सदर हाजी सेराजुददीन व गद्दीनशीं हाजी एजाजुद्दीन हाशमी कमेटी के लोगों के साथ व्यवस्था संभाले हुए थे। हाजी एजाजुद्दीन हाशमी ने बताया कि मेले की मान्यता है कि जिस किसी भी जायरीन की मुराद पूरी होती है, वो इस मेले में आकर चादर, मलीदा वगैरह चढ़ाते हैं। मेले में पूरे पूर्वांचल भर से लोग आते हैं। समाचार लिखे जाने तक गाजी मियां के दर पर दोनों मज़हब का जमावड़ा था

    मना हज़रत अल्वी शहीद का उर्स

    इससे पहले हज़रत अल्वी शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स भी सालारपुर में मनाया गया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। जो गाजी मियां को चादर चढ़ाने आया वो हज़रत अल्वी शहीद के दर पर भी हाजिरी लगाता दिखा। हज़रत अल्वी शहीद पहुंचे हुए वली है। बादशाह महमूद गजनवी के दौर में वो हिन्दुस्तान दीन की तहरीर करने आए थे। उन्होंने बड़ी बाजार बनारस को अपना मरकज़ बनाया। हज़रत अल्वी शहीद के नाम पर ही उस इलाके का नाम अलईपुरा पड़ा।
    सुल्तान क्लब का निःशुल्क शिविर
    सामाजिक संस्था " सुल्तान क्लब " द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को बड़ी बाजार में संस्था अध्यक्ष डॉक्टर की अध्यक्षता में एवं सचिव मुस्लिम जावेद अख्तर के संचालन में संपन्न हुई। इस अवसर पर बच्चे, पुरुष एवं महिलाओं को स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई एवं हीट स्ट्रोक से बचाव और जनगणना 2027 में सहयोग के लिए एवं साफ सफाई पर विशेष जोर देकर जागरूक किया गया।
    प्रातः 8 बजे शिविर का उद्घाटन करते समय डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि दोपहर 11:00 से शाम 4:00 के बीच बाहर निकलने से बचें, बाहर निकलते समय शरीर को पूरा ढककर हल्के रंग के कपड़े पहन कर निकले तथा समय-समय पर नींबू पानी, ओआरएस इत्यादि का घोल का अधिक सेवन करते रहें। फास्ट फूड से परहेज करें,नियमित व्यायाम करें। चिकित्सा शिविर में अधिक संख्या में पेट के मरीज पाए गए। शिविर में 55 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई।

    एक दूसरा कैम्प बुनकर मार्केट बड़ी बाजार में हमदर्द दवा एवं सुल्तान क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों शरबत पिलाया गया।

    ज्ञात हो कि सुल्तान क्लब द्वारा विगत 31 वर्षों से लगातार इस प्रकार का शिविर विशेष अवसरों पर वर्ष में कई बार लगाती रही है हर वर्ष मई या जून माह में बड़ी बाजार में इस प्रकार का शिविर लगाती है।

    चिकित्सा शिविर को कामयाब बनाने में डॉ एहतेशामुल हक, डॉ इकबाल, डॉ साजिद, अजय कुमार वर्मा, मुख्तार अहमद, जावेद अख्तर, एच हसन नन्हें, महबूब आलम, अब्दुर्रहमान, मुहम्मद इकराम, मौलाना अब्दुल्लाह, हाफिज मुनीर, इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा है।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad