रसोई का बजट बिगड़ा :- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹29 बढ़े, जानें अब कितनी देनी होगी कीमत
कीमतें बढ़ने की वजह क्या है?
जानकारों के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव का असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है। कच्चे ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण तेल विपणन कंपनियों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। बताया जा रहा है कि घरेलू एलपीजी की बिक्री में कंपनियों को लगातार घाटा झेलना पड़ रहा था, जिसके चलते कीमतों में संशोधन किया गया।
तेल कंपनियों पर बना हुआ है वित्तीय दबाव
सूत्रों के अनुसार, हालिया बढ़ोतरी के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव पूरी तरह कम नहीं हुआ है। कंपनियां अभी भी कुछ ईंधन उत्पादों को लागत से कम दर पर बेच रही हैं, जिससे उनके मुनाफे पर असर पड़ रहा है।
कमर्शियल गैस सिलिंडर भी पहले हो चुके हैं महंगे
इससे पहले जून की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में भी बदलाव किया गया था। 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में कई शहरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके साथ ही छोटे फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर की दरों में भी इजाफा किया गया था, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ा है।

No comments