• Breaking News

    रोटरी क्लब वाराणसी की नई कार्यकारिणी घोषित, चंद्रशेखर कपूर जिला गवर्नर पद के आधिकारिक उम्मीदवार बने

    • मोहम्मद रिजवान
    वाराणसी :- रोटरी क्लब वाराणसी की बोर्ड बैठक शनिवार, 20 जून 2026 को आयोजित की गई, जिसमें आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रोटेरियन नीलू मिश्रा को क्लब का अध्यक्ष, रोटेरियन नवीन सेठ को सचिव तथा रोटेरियन आदित्य दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया।
    बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि क्लब के पूर्व अध्यक्ष (पास्ट प्रेसिडेंट) रोटेरियन चंद्रशेखर कपूर को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 में वर्ष 2028-29 के जिला गवर्नर चुनाव के लिए रोटरी क्लब वाराणसी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया। यह चुनाव वर्ष 2031-32 के जिला गवर्नर पद के लिए होगा।
    क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि चंद्रशेखर कपूर के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रोटरी के प्रति समर्पण से क्लब तथा पूरे डिस्ट्रिक्ट को नई दिशा मिलेगी।

    बैठक में रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी सत्र में सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं को विस्तार देने पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad