• Breaking News

    वाराणसी में कोविड संक्रमण का नया केस, 27 वर्षीय युवक भर्ती, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    वाराणसी :-
    शहर में कोविड-19 संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। आशापुर क्षेत्र के रहने वाले 27 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहा था। जांच के लिए वह बीएचयू के चेस्ट एवं टीबी विभाग पहुंचा, जहां कोविड टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

    विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड संक्रमण पहले की तुलना में काफी कम हो गया है, लेकिन वायरस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बीएचयू में समय-समय पर कोविड के नए मरीज मिल रहे हैं, इसलिए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

    आईएमएस-बीएचयू के विशेषज्ञों के मुताबिक, टीकाकरण और पूर्व संक्रमण के कारण अधिकांश लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो चुकी है। इसके बावजूद बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यदि किसी को बुखार, खांसी, गले में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad