• Breaking News

    वाराणसी : मौखिक परीक्षा के अंकों को लेकर काशी विद्यापीठ में छात्रों का विरोध, विभाग पर लगाया ताला

    वाराणसी :- 
    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य संकाय के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मौखिक परीक्षा में मिले अंकों को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभाग के बाहर धरना देते हुए विभाग में ताला भी जड़ दिया और मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
    प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि मौखिक परीक्षा में अपेक्षा से बेहद कम अंक दिए गए हैं, जिससे उनके अंतिम परिणाम और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उनका आरोप है कि मूल्यांकन में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई छात्रों को बिना स्पष्ट आधार के कम अंक प्रदान किए गए।

    विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मौखिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं और मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज कार्य जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों को न तो पर्याप्त प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और न ही करियर मार्गदर्शन पर अपेक्षित ध्यान दिया जा रहा है।

    छात्रों ने प्रशासन को अपनी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए एक दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने निष्पक्ष मूल्यांकन, पारदर्शी व्यवस्था और छात्र हितों की सुरक्षा की मांग दोहराई।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad