कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत में सोमवार को रहेगा एक दिवसीय राजकीय शोक
दोहा/नई दिल्ली :- कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर भारत सरकार ने सोमवार को पूरे देश में एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा सरकारी स्तर पर कोई आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने शेख हमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कतर के आधुनिकीकरण और भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला दूरदर्शी नेता बताया।
शेख हमद ने वर्ष 1995 से 2013 तक कतर के अमीर के रूप में शासन किया। उनके कार्यकाल में कतर ने आर्थिक, ऊर्जा, निवेश और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। वर्ष 2013 में उन्होंने स्वेच्छा से सत्ता अपने पुत्र और वर्तमान अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी।

No comments