वाराणसी में युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्त हिरासत में; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी इलाके में देर रात हुई युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपांशु राय उर्फ लक्की के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने उसके साथ मौजूद दोस्त पीयूष पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर सूचना मिली थी कि एक युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपांशु को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीयूष पांडेय की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर हत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

No comments