वाराणसी : लल्लापुरा में युवती की मौत, मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद, घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने में लगी पुलिस
वाराणसी :- सिगरा थानांतर्गत लल्लापुरा क्षेत्र में गुरुवार को मोबाइल फोन चलाने पर मां की रोक - टोक से नाराज युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य संकलन किया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार लल्लापुरा क्षेत्र में किराएदार हनुमान दास चौरसिया पान दरीबा में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे। चार भाई और बहनों में तीसरे नंबर की पुत्री पूजा (18) के हमेशा मोबाइल फोन चलाने और फोन पर बातचीत को लेकर मां सावित्री देवी नाराज रहती थी। घटना के पहले भी ऐसा हुआ। परिजनों के अनुसार इसी बात को लेकर मां और बेटी में बहस हुई।
बताया गया कि इसके बाद पूजा ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। सिलेंडर के सहारे पंखे पर फंदा डालकर वह लटक गई। घर लौटे पिता हनुमान दास ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब नहीं मिला तो एक छोटी बच्ची की मदद से दरवाजे की कुंडी खोल दी गई। अंदर कमरे का नजारा देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने भी मौका मुआयना किया।


No comments