• Breaking News

    काशी विद्यापीठ की मेरिट लिस्ट में जीवनदीप महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, बीसीए व बीबीए की छात्राओं ने बनाई जगह

    वाराणसी :-
    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक परीक्षाओं के घोषित परिणाम में बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

    बीसीए पाठ्यक्रम की छात्रा उजाला चौहान ने विश्वविद्यालय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि बीबीए की छात्रा साक्षी मौर्या ने छठी रैंक हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

    अपनी सफलता पर उजाला चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण हमेशा प्रेरणादायक रहा, जिसने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

    वहीं साक्षी मौर्या ने कहा कि संस्थान में मिले सहयोग, नियमित पढ़ाई और शिक्षकों की सरल शिक्षण शैली ने उन्हें परीक्षा की तैयारी में काफी मदद की। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और कठिन परिश्रम को दिया।

    महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं का यह प्रदर्शन संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है। साथ ही विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी जीवनदीप महाविद्यालय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad