• Breaking News

    टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, बोलीं- काशी की दिव्यता शब्दों में बयां नहीं की जा सकती

    वाराणसी :-
    प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली सोमवार को विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
    दर्शन-पूजन के बाद इशिता गांगुली ने काशी के प्रमुख घाटों का भ्रमण किया और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। गंगा तट की अलौकिक छटा, प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वातावरण से वह अभिभूत नजर आईं। उन्होंने कहा कि "काशी की दिव्यता, यहां का आध्यात्मिक माहौल और गंगा घाटों की सुंदरता को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। यह अनुभव जीवनभर याद रहेगा।"

    अभिनेत्री ने काशी की स्वच्छता, धार्मिक परंपराओं और यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की अटूट आस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ, जो उनके लिए बेहद खास और अविस्मरणीय पल है।

    इशिता गांगुली के काशी आगमन की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर और गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिनेत्री ने भी अपने प्रशंसकों के स्नेह और काशीवासियों के आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad