• Breaking News

    काशी में सपा का पोस्टर हमला, राम मंदिर चोरी मामले पर लिखा- 'चोरी करने वालों को मिलेगा धनुष का जवाब'


    अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। शहर के कई इलाकों में लगे इन पोस्टरों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धनुष-बाण के साथ दर्शाया गया है।

    पोस्टर में क्या लिखा है

    वाराणसी के लहुराबीर, कचहरी समेत कई प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा है, "राम मंदिर में जो चोरी करेगा, अखिलेश यादव का धनुष उसे धराशायी करेगा।" पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर भी लगाई गई है, जबकि पृष्ठभूमि में राम मंदिर की तस्वीर दिखाई गई है। साथ ही अखिलेश यादव के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
    बताया जा रहा है कि ये पोस्टर सपा नेता मनोज यादव उर्फ गोलू और उनके समर्थकों की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टर लगने के बाद शहर में इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और राहगीरों का भी इस ओर ध्यान आकर्षित हो रहा है।

    सपा नेताओं ने बताई मंशा

    पोस्टर लगाने वाले सपा नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया दर्ज कराना है। उनका आरोप है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में अनियमितताओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है और विपक्ष की जिम्मेदारी निभा रही है।

    सपा नेताओं ने यह भी दावा किया कि विपक्ष के दबाव के कारण ही मामले में जांच आगे बढ़ी और एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह पोस्टर अभियान चलाया है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad