• Breaking News

    तीसरी बार दूल्हे बने आमिर खान, शादी के दस्तावेज़ पढ़ने के बाद गौरी का हाथ चूमकर जताया प्यार, परिवार संग मनाया जश्न

    बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर अपने जीवन की नई पारी शुरू कर दी है। शादी के बाद दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की रस्में निभाते, डांस करते और खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद गौरी का हाथ चूमते और उन्हें गले लगाते भी दिखाई देते हैं।
    यह वीडियो पूर्व भारतीय क्रिकेटर Irfan Pathan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वे दोनों हमेशा प्यार, खुशियों और साथ से भरी जिंदगी जिएं और ईश्वर उनकी नई यात्रा को ढेरों आशीर्वाद दे।
    शादी के मौके पर आमिर खान ने सफेद पारंपरिक परिधान के साथ ब्रॉन्ज ब्रोच पहना, जबकि गौरी स्प्रैट बेज रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को चोटी में स्टाइल किया था। शादी की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आमिर ने गौरी का हाथ चूमकर इस खास पल को और यादगार बना दिया।
    इससे पहले आमिर की पीआर टीम ने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े की पहली आधिकारिक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ लिखा गया कि यह प्यार, हंसी और यादगार पलों का जश्न है, जिसमें परिवार और अपनेपन की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।
    शादी समारोह में आमिर खान के तीनों बच्चे—जुनैद, इरा और आजाद—मौजूद रहे। वहीं गौरी स्प्रैट का बेटा भी इस पारिवारिक समारोह का हिस्सा बना। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की थी। दोनों 2021 में अलग हो गए थे और आज भी बेटे आजाद की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad