• Breaking News

    श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर लखनऊ में FIR; बयानबाजी से गरमाई सियासत

    लखनऊ/इटावा :-
    भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी की कथित विवादित टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी और धार्मिक हलकों में विवाद तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में मौलाना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में मौलाना जर्जिस अंसारी ने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक की अपनी व्याख्या करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित दावा किया था। वीडियो सामने आने के बाद कई धार्मिक संगठनों, संतों और हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    विवाद के बीच अयोध्या के संत विष्णु दास का एक बयान भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने मौलाना की टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए कथित तौर पर उनकी जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। हालांकि, इस प्रकार के हिंसा को बढ़ावा देने वाले बयान भी कानून के दायरे में आते हैं और उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    उधर, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि बिना सत्यापन के किसी भी भड़काऊ या भ्रामक सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad