• Breaking News

    NEET परीक्षा प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, केंद्र सरकार से मांगा विस्तृत जवाब

    नई दिल्ली :-
    NEET-UG 2026 परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक से जुड़े मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है तथा बार-बार सामने आने वाली खामियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

    जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने केंद्र से पूछा कि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए अब तक क्या सुधार किए गए हैं। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के साथ-साथ परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त सुधारों पर भी काम कर रही है।

    सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस पूरे मामले पर नजर बनाए रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित हों। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित की गई है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad