• Breaking News

    भाजपा महानगर की नई टीम में सामाजिक और जातीय समीकरण का संतुलन, 67 सदस्य कार्यसमिति में शामिल

    वाराणसी :- भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई कार्यकारिणी में पार्टी ने सामाजिक और जातीय समीकरण के साथ महिला प्रतिनिधित्व को भी साधने का प्रयास किया है। अध्यक्ष के बाद संगठन के तीन महत्वपूर्ण महामंत्री पदों पर अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

    महामंत्री पद की जिम्मेदारी सामान्य महिला वर्ग से पूजा दीक्षित, पिछड़ा वर्ग से अजय गुप्ता और अनुसूचित जाति वर्ग से अशोक जाटव को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद महानगर संगठन की नई टीम को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    नई कार्यकारिणी में कुल 24 पदाधिकारी और 67 कार्यसमिति सदस्य शामिल किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, आत्मा विश्वेश्वर, राहुल सिंह, कुसुम पटेल, सत्येंद्र सिंह, जगन्नाथ ओझा और संदीप चौरसिया को जिम्मेदारी मिली है।

    वहीं मंत्री पद पर शोभनाथ मौर्या, नीरज जायसवाल, दिनेश सिंह (दीनू), अखिलेंद्र सिंह (सन्नी), नेहा कक्कड़, सुनील यादव, महिमा चिंतक और अमित खरे को शामिल किया गया है।

    संगठन में दीपेश वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष, मधुकर चित्रांश को मीडिया संयोजक, प्रमोद यादव मुन्ना को कार्यालय मंत्री, कुशाग्र श्रीवास्तव को सोशल मीडिया संयोजक और पंकज चतुर्वेदी को आईटी संयोजक बनाया गया है।

    कार्यसमिति में 67 सदस्य

    महानगर कार्यसमिति के सदस्यों में विनोद गुप्ता, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, रोहित कपूर, देवेंद्र मौर्या, वीरेंद्र राजभर, अशोक पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय, रणंजय सिंह, अवधेश राय, मनीष अग्रहरि, हीरा यादव, संजय कुमार, इंदुभूषण गुप्ता, राजेंद्र शंकर पटेल, शिवा सेठ, सौरभ कक्कड़, कुश अग्रहरि, मनोज भारद्वाज, पवन अग्रवाल, सुरेश वाध्या, दीपक राय, मनोज सोनकर, राकेश जायसवाल, भानु चौरसिया, अमित राय, अरविंद सिंह, बृजेश कुमार चौरसिया, दिलीप अग्रहरि, अवनीश पाण्डेय, राजेंद्र सिंह दाढ़ी, धर्मेश बाबू गोंड, मधुप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विजय अग्रहरि, नीरज गुप्ता, अमित चौरसिया, अनिल उपाध्याय अप्पू, अनुपम गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनिल अग्रहरि, सौरभ पाठक, रतन मौर्या, अजित सिंह, अजय प्रताप सिंह, गोपाल जी गुप्ता, नलीन नयन मिश्रा, सिद्धनाथ शर्मा, कमलेश सोनकर, अभिषेक वर्मा, शत्रुधन पटेल, जीतेन्द्र यादव बाबू, राम मनोहर द्विवेदी, सुरेखा सिंह, साधना वेदांती, डॉ. रचना अग्रवाल, निर्मला पटेल, गीता शास्त्री, आशा गुप्ता, निर्मला पाण्डेय, मीना यादव, डॉ. साधना पाण्डेय, मीरा गुप्ता, सीमा यादव, विभव सिंह, ऋचा राजपूत और उषा सिंह शामिल हैं।

    नई टीम के गठन के साथ भाजपा महानगर संगठन ने आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए अपनी तैयारियों को भी मजबूत किया है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न सामाजिक वर्गों को स्थान देकर संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की कोशिश की गई है।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad