• Breaking News

    स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान, डीएम सत्येंद्र कुमार ने फहराया तिरंगा

    वाराणसी :-
    देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।

    कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस लाइन से आई गारद ने राष्ट्रीय ध्वज को सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा।
    समारोह में स्कूली छात्राओं, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान और अभिनंदन किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और संघर्ष की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

    जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए योगदान देना चाहिए।
    समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad