• Breaking News

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, शांति और सद्भाव की कामना

    लखनऊ :-
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व मानवता, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह अवसर समाज में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेगा।

    उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad