• Breaking News

    वाराणसी में मदरसा अहयाउस्सुन्ना से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों ने लगाए ‘हर घर तिरंगा’ के नारे

    वाराणसी :-
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र स्थित मदरसा अहयाउस्सुन्ना से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मदरसे के बड़ी संख्या में छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से क्षेत्र को गूंजा दिया।
    तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मदरसे के प्रबंधक इरफान अंसारी, सदर हाजी मोहम्मद इलियास, नायब सदर मोहम्मद अनीस तथा प्रधानाचार्य वसीम अख्तर ने किया। प्रबंधक इरफान अंसारी स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
    यात्रा के दौरान छात्रों का समूह हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ता रहा। छात्रों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

    इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक इरफान अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मदरसा अहयाउस्सुन्ना से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इसमें बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र उत्साह के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

    तिरंगा यात्रा में मदरसे के अध्यापक मौलाना सुलेम, मौलाना अब्दुल गफ्फार, मौलाना निजामुद्दीन, अहमद सुहैल समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad