• Breaking News

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, गुरुद्वारे में मची अफरा-तफरी

    नांदेड़ :-
    महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में एक निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया। घटना के दौरान बादल के दाहिने हाथ में चोट लगी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
    बताया गया कि सुखबीर सिंह बादल निजी यात्रा के दौरान माता साहिब कौर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे। इसी दौरान एक निहंग ने अचानक उन पर कृपाण से वार कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए हमलावर को काबू में ले लिया।

    हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल को बचाने की कोशिश कर रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर को भी मामूली चोट आई है। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और हमले की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad