• Breaking News

    हजरत खरबूजा शहीद के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मन्नत-मुराद लेकर बाबा के दरबार पहुंचे जायरीन

    वाराणसी :- हज़रत खरबूजा शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स जुमेरात को अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स जायरीन का मजमा मन्नतें व मुराद मांगने उमड़ा हुआ था। इसमें हिंदू मुस्लिम दोनों मजहब के लोग अकीदत लुटाते दिखाई दिए। कोई बाबा के दर पर मन्नतें मांग रहा था तो कोई मत्था टेकता दिखाई दिया।
    इससे पहले बाबा के नदेसर सिथत बाबा के दर पर गुस्ल हुआ। गुस्ल के दौरान बाबा के दर पर जायरीन का हुजूम दिखा। गुस्ल के बाद बाबा हज़रत खरबूजा शहीद के दर पर फातेहा पढ़ने व मन्नतें और मुराद मांगने लोगों का आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

    चादरपोशी करने उमड़ा हुजूम

    मगरिब की नमाज़ के बाद बाबा के दर पर जलालुद्दीन, मोहम्मद सलीम व मोहम्मद सलमान आदि की मौजूदगी में चादरपोशी की गई। चादर गागर का जुलूस सदर बाजार में बाबू भाई के दौलतखाने से उठकर बाबा के दर पहुंचा। उर्स में फातेहा, कुरानख्वानी, कुल शरीफ, मिलाद व मुल्क में अमन मिल्लत और देश की तरक्की की दुआएं मांगी गई।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad