• Breaking News

    वाराणसी में ‘द वाइब क्लब’ की खास पहचान, अभिनेता अमित सियाल ने की माहौल और व्यवस्थाओं की सराहना..


    वाराणसी :-
    फिल्म और वेब सीरीज के चर्चित अभिनेता अमित सियाल इन दिनों वाराणसी प्रवास पर हैं। इसी दौरान सिगरा स्थित ‘द वाइब क्लब (Tha Vibe Club)’ में उनकी शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान अभिनेता ने क्लब के माहौल, व्यवस्थाओं और सेवाओं की सराहना की।

    क्लब संचालक यथार्थ और आकाश ने बताया कि इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियां ‘द वाइब क्लब’ पहुंच चुकी हैं। सेलिब्रिटीज ने क्लब के वातावरण और सेवाओं को पसंद किया है। उनका कहना है कि क्लब अब वाराणसी में युवाओं के साथ-साथ मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के बीच भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

    अमित सियाल हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई चर्चित वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। वाराणसी प्रवास के दौरान क्लब में हुई मुलाकात में सिनेमा, अभिनय और काशी से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

    इस दौरान अमित सियाल का सहज और मिलनसार अंदाज भी देखने को मिला। अभिनेता के वाराणसी पहुंचने की जानकारी से उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, सिगरा स्थित ‘द वाइब क्लब’ में उनकी मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

    क्लब संचालकों के मुताबिक, ‘द वाइब क्लब’ वाराणसी में मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल के एक पसंदीदा स्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad