गंजारी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में तेजी, सितंबर तक बाहरी विकास कार्य पूरा करने का लक्ष्य
वाराणसी :- गंजारी में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और शेष कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और तय समयसीमा में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि स्टेडियम का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वीआईपी/दक्षिण मंडप, पश्चिम एवं पूर्व मंडप का निर्माण पूरा हो गया है। इसके साथ ही मीडिया सेंटर और स्टेडियम के आंतरिक कार्य भी पूर्ण किए जा चुके हैं।खेल मैदान में घास लगाने का कार्य भी पूरा हो चुका है। वहीं, स्टेडियम के बाहरी विकास से जुड़े कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके हैं। इन कार्यों को सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल डमरू परियोजना का कार्य शेष है, जिसे 15 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि परियोजना के बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि काम में तेजी के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और लगातार समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण क्रिकेट स्टेडियम को जल्द से जल्द पूरी तरह तैयार किया जा सके।

No comments