• Breaking News

    वाराणसी में कुएं में गिरा युवक, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया शव

    • शिवदासपुर में बरम बाबा मंदिर के सामने हुआ हादसा, राहत-बचाव में स्थानीय लोगों और ट्रस्ट की टीम ने निभाई अहम भूमिका
    वाराणसी :- मंडुआडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित बरम बाबा मंदिर के सामने मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक कुएं में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ श्री बरम बाबा सेवा हितकारिणी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष ईश्वर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    कुएं में गिरे युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी शिवदासपुर, मंडुआडीह के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोगों और ट्रस्ट की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अनिल कुमार बिंद ने साहस का परिचय देते हुए बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला जा सका। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

    हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad