• Breaking News

    लाखों की गड्डियां और जुए की बाजी, रथयात्रा के बंद मकान पर पुलिस का छापा; 47 जुआरी गिरफ्तार

    रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का खेल, 47 जुआरी गिरफ्तार; 19.53 लाख रुपये कैश बरामद...

    • ागहधिका तिवारी
    वाराणसी :- सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में बंद मकान के भीतर कथित तौर पर चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी कर मौके से 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 19 लाख 53 हजार रुपये नकद, वाहन, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
    पुलिस के मुताबिक, रथयात्रा क्षेत्र स्थित मकान को विशाल सिंह ने लीज पर लिया था, जहां कथित तौर पर लंबे समय से जुए का संचालन किया जा रहा था। गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एसओजी-2 की टीम पिछले तीन से चार दिनों से लगातार निगरानी कर रही थी। पुख्ता जानकारी के बाद डीसीपी क्राइम के निर्देशन में बुधवार को मकान पर दबिश दी गई।
    छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मकान के भीतर मौजूद 47 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ कई मोबाइल फोन और वाहन भी बरामद हुए। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जुए के संचालन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    कार्रवाई एसओजी-2 प्रभारी पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई। टीम में बृज बिहारी ओझा, गौरव भारती, कमल किशोर, शाश्वत शुक्ला, आशुतोष सिंह, आशीष सिंह और चालक रमापति सिंह शामिल रहे। टीम ने सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad