• Breaking News

    तस्वीरें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में आयोजन, 76 मीटर चुनरी से सजी मां गंगा; 76 बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक

    मोदी के जन्मदिन पर काशी में गूंजा गंगा पूजन, 76 बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक; मां गंगा को अर्पित हुई 76 मीटर चुनरी...

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक

    • राधिका तिवारी

    वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई तो कहीं 76 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा का दुग्धाभिषेक किया। पिंडरा में भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में विशेष आयोजन हुआ, जबकि बीएचयू परिसर में रक्तदान शिविर लगाकर छात्रों ने सेवा का संदेश दिया।

    पिंडरा में पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाया
    76 मीटर लंबी चुनरी मां गंगा को अर्पित

    नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित
    पूजन और आरती के दौरान भक्ति गीतों के साथ वैदिक मंत्रों का पाठ हुआ। इसके बाद लोगों में मिठाई वितरित की गई और भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम के बाद चुनरी को प्रसाद स्वरूप जरूरतमंदों में वितरित किया गया।

    76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

    पिंडरा में पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाया
    काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन और दुग्धाभिषेक किया।

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने विधि-विधान से गंगा पूजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों के हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीरें भी नजर आईं।

    डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।

    पिंडरा में विश्वकर्मा मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

    पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। झंझौर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा जी मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए।

    कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने किया। उन्होंने आगंतुकों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों और आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

    बीएचयू में छात्रों ने किया रक्तदान

    रक्तदान करते छात्र 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीएचयू परिसर में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में छात्रों ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी की अपील की।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad