• Breaking News

    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन नए DCP की एंट्री; प्रमोद कुमार और श्रुति श्रीवास्तव का तबादला, UP के 35 IPS भी बदले

    35 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी, राजेश पाण्डेय और विनीत भटनागर को DCP की जिम्मेदारी; राजेश गुनावत बने ADCP...

    • राधिका तिवारी

    वाराणसी :- उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में शनिवार को बड़े स्तर पर तबादले किए गए। शासन की ओर से 35 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इस फेरबदल का असर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पर भी पड़ा है। काशी में तैनात दो अधिकारियों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है, जबकि तीन नए अधिकारियों को कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है।

    वाराणसी में DCP वरुणा जोन प्रमोद कुमार (IPS RR-2015) का तबादला कर उन्हें लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय (यूपी-112) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ADCP श्रुति श्रीवास्तव (IPS RR-2020) को वाराणसी से स्थानांतरित कर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में ADCP बनाया गया है।

    काशी में तीन नए वरिष्ठ अफसरों की तैनाती

    शासन के आदेश के तहत राजेश कुमार पाण्डेय (SPS) को कानपुर नगर कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर वाराणसी में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है। इसी तरह विनीत भटनागर (SPS) को हापुड़ से स्थानांतरित कर वाराणसी कमिश्नरेट में DCP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इसके अलावा राजेश गुनावत (IPS RR-2021) को फिरोजाबाद से स्थानांतरित कर वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाया गया है। वे इससे पहले फिरोजाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

    35 IPS अधिकारियों की सूची से कई जिलों में बदलाव

    प्रदेश में जारी तबादला सूची के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है। सूची में चारू निगम, श्रवण कुमार सिंह, साद मिया खां, विवेक कुमार और जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों के पद बदले गए हैं। वहीं आयुष श्रीवास्तव को उन्नाव का एसपी तथा अनन्त चंद्रशेखर को जौनपुर का नया एसपी सिटी बनाया गया है।

    शासन के इस फेरबदल में हाल ही में PPS कैडर से IPS में पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    वाराणसी में बदलेगा पुलिसिंग का पोर्टफोलियो

    तीन नए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के बाद वाराणसी कमिश्नरेट में जोन और सर्किल स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किए जाने की संभावना है। खास तौर पर वरुणा जोन समेत अन्य क्षेत्रों में नए सिरे से अधिकारियों को कार्यक्षेत्र आवंटित किया जा सकता है। हालांकि अंतिम जिम्मेदारी वितरण पुलिस कमिश्नरेट स्तर से आदेश जारी होने के बाद स्पष्ट होगा।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad